Advertisement

Advertisement

Tuesday, August 21, 2018

एक्‍सरसाइज़ करने का मन नहीं करता तो ये 5 टिप्‍स आपका मूड बदल देंगे

कुछ लोग हर दिन खुद से एक्‍सरसाइज करने का प्रॉमिस करते हैं लेकिन जब ऐसा करने की बात आती है तो उनका मूड अचानक बदल जाता है। इसे आप आलस्‍य भी कह सकते हैं। कई लोग एक्‍सरसाइज करने में बोरियत महसूस करते हैं, ऐसा क्‍यों है ये तो कोई एक्‍सपर्ट ही बता सकता है लेकिन एक्‍सरसाइज को कैसे मनोरंजक और बेहतरीन बनाया जा सकता है। इससे आप जो भी करें उसका फायदा भी दिखेगा। यहां हम आपको 5 जरूरी टिप्‍स बता रहे...

lazy in exercise


1. सुबह जल्‍दी उठें

सुबह के वक्‍त व्‍यायाम करने के पूरे दिन आप सक्रिय रहते हैं। कई शोधों में यह बात साबित हो चुकी है व्‍यायाम के बाद 4 घंटे तक हमारा दिमाग अधिक सक्रिय रहता है। तो यह सक्रियता दिन के अन्‍य कामों के लिए फायदेमंद है। इसलिए सुबह के वक्‍त ही व्‍यायाम करना चाहिए। इसके लिए सुबह जल्‍दी उठने की आदत डालें। रात में जल्‍दी डिनर करने की कोशिश कीजिए, सोने से दो घंटे पहले डिनर कीजिए, इससे खाना अच्‍छे से पच जायेगा और अगले दिन आपको व्‍यायाम के लिए उठने में समस्‍या नहीं होगी। 

2. केवल 6 दिन दीजिये

व्‍यायाम की शुरूआत करने के बाद सप्‍ताह में लगातार 6 दिन तक व्‍यायाम कीजिये, 7वें दिन आराम कीजिए। इससे आपकी मां‍सेपेशियों को भी आराम मिलेगा। अगर आप लगातार 6 दिन तक व्‍यायाम करते हैं तो आपको नियमित व्‍यायाम करने की आदत पड़ ही जायेगी। 

3. ट्रेनर से सीखें

व्‍यायाम को अपनी आदत बनाने के लिए ट्रेनर को हायर कीजिए, इससे आप व्‍यायाम करने से पीछे नहीं हट सकते हैं। ट्रेनर आपको व्‍यायाम के समय पर उपलब्‍ध हो जायेगा और व्‍यायाम को टालने की आदत इसके रोड़ा नहीं बनेगी। ट्रेनर आपको सही तरीके से व्‍यायाम करना भी सिखायेगा।  

4. क्‍लब जायें

एक्‍सरसाइज को अपनी आदत बनाने के लिए क्‍लब ज्‍वॉइन कीजिए। क्‍लब जाने से एक्‍सरसाइज करने में कोई समस्‍या नहीं होगी, क्‍योंकि क्‍लब में आपके साथ व्‍यायाम करने वाले कई लोग होंगे। जिनको देखकर भी आपको प्रेरणा मिलेगी।  

5. लक्ष्‍य निर्धारित करें

किसी लक्ष्‍य के साथ जब भी आप कोई काम करते हैं तब उसे करने में आपको बोरियत भी नहीं होती, क्‍योंकि आप अपने लक्ष्‍य को पाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहते हैं। इस फॉर्मूला को एक्‍सरसाइज के साथ भी आजमायें। अगर आप वजन कम रहे हैं तो एक महीने में 2-3 किलो तक वजन को कम करने का लक्ष्‍य बनाकर इसके लिए नियमित प्रयास करें।

6. नया करें

एक ही जैसा व्‍यायाम करके आप बोर हो सकते हैं, इसे मस्‍ती भरा बनाने के लिए जरूरी है रोज नया प्रयोग करें। अगर आप जॉगिंग या रनिंग कर रहे हैं तो एक ही रास्‍ते पर जाने से बेहतर है रोज नये रास्‍ते पर जायें। जिम जा रहे हैं तो हर रोज शरीर के अलग-अलग अंगों के लिए व्‍यायाम करें। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement